सांबा। पुलिस ने नशे के खिलाफ के अभियान जारी रखते हुए रामगढ़ और बाड़ी ब्राह्मण में विभिन्न स्थानों से नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसएसपी के अनुसार की रामगाढ़ थाना की एक पुलिस पार्टी ने चक झंडा रामगढ़ के पास नाका लगाया और वाहनों की जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल न. जेके 21 एफ- 4986 को रोका। मोटरसाइकिल चालक कुलदीप राज निवासी रामगढ़ और संजू चौधरी निवासी कठार अरनिया के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद की। रामगढ़ थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। दूसरी तरफ बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस ने पटली मोड़ इलाके में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को रोका। जो संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। उसकी तलाशी में उसके कब्जे से चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसकी पहचान अनिल कुमार निवासी गोवाल, पटली मोड़ बाड़ी ब्राह्मण के रूप में हुई।
हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
बिश्नाह। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान में जिला स्पेशल फोर्स की टीम के साथ एक युवक से हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान चंदर चाढ़क निवासी गांव देवली के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दीपक सिंह पठानिया ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद