फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब की पेटियों से बरामद हुई 370 किलो भुक्की, नशीले पदार्थों की तस्कीर पर पुलिस का एक और प्रहार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर, बरामद भुक्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांबा पुलिस ने नशीले व प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए हाईवे पर नाके के दौरान 370 किलो भुक्की पकड़ी। इसे एक ट्रक में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक पुख्ता सूचना पर सुपवाल पुलिस ने हाईवे पर नाका लगाया था।

विज्ञापन


इस बीच कश्मीर से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक नंबर यूपी 38 एटी 7396 को रोककर जांच की। इस दौरान सेब की पेटियों में 16 बैगों में भुक्की बरामद हुई। जो 370 किलोग्राम है। पुलिस ने ट्रक के चालक गुरदेव सिंह निवासी बस्ती मिठु जालंधर को गिरफ्त में लिया। वहीं ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें