बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने हेरोइन के साथ बुधवार शाम एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुस्ताक उर्फ तारु निवासी रख वरोटियां (विजयपुर) के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में रायामोड़ में रह रहा है। पुलिस ने उसे स्मेलपुर चौक से तीन ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।