फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी और एडवोकेट के बीच हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस कर्मी और एडवोकेट के बीच हुई हाथापाई पर पुलिस कर्मी ने सात वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दूसरी तरफ बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को नारेबाजी कर कामकाज ठप रखा। सूत्रों के अनुसार गत दिवस बाड़ी ब्राह्मणा थाने से एक पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता व अपराधी दोनों को लेकर जिला कोर्ट पहुंचा। जज के सामने दोनों को पेश कर दिया। इस पर एक जूनियर एडवोकेट ने आपत्ति जताई व उसने अपने सीनियर एडवोकेट को बताया, जिस पर एडवोकेट ने पुलिस कर्मी को समझाने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मी ने जूनियर एडवोकेट के साथ हाथापाई कर दी। दोनों की ओर से हाथापाई हुई, जिस पर वरिष्ठ एडवोकेट ने मामले को रफा दफा करा दिया। पुलिस कर्मी ने थाने जाकर सात वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी, कि उसके साथ मारपीट की गई है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को सांबा बार एसोसिएशन की ओर से पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया व कामकाज बंद रखा गया। बार एसोसिएशन के अनुसार शनिवार को भी कामकाज बंद रखा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें