परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में बुुधवार को ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार परगवाल के गुढ़ा मन्हास में सुबह ग्रामीणों ने चिनाब दरिया के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। लोगों ने पुलिस को सूचित कर उनके हवाले कर दिया। फिलहाल उसके पास से कोई दस्तावेज और पहचान पत्र नहीं मिला है। संदिग्ध अपना नाम साहू निवासी उत्तर प्रदेश बता रहा है।