फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था घटिया सिमेंट वेचने का कारोवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिले में काफी समय से कई बड़ी कंपनियों का सीमेंट उनके बैग में घटिया सीमेंट भरकर बेचे जाने का धंधा चल रहा है। इसके खिलाफ पुलिस की ओर एक विशेष टीम का गठन कर नजर रखी जा रही थी। कस्बे से थोड़ी दूूरी पर गांव सुंदरपुर में यह गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अल्ट्राटेक व अंबुजा कंपनी के बैग में घटिया गुणवत्ता का सीमेंट भरते हुए दो मजदूरों सहित मुख्य अरोपी को धर दबोचा। मुख्य आरोपी की पहचान चतुर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बैग सिलाई करने की मशीन सहित नकली व असली सीमेंट बैग बरामद कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि कई लोगों द्वारा बाजार में घटिया सीमेंट बेचे जाने की शिकायतें मिली थीं। कई लोगों ने घटिया सीमेंट बेचे जाने पर संबंधित कंपनियों से शिकायत करने पर सैंपल भरने पर सीमेंट की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन करने पर सीमेंट का गोरखधंधा करने पर रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ऐसे लोगों का पता लगा रही जो नकली सीमेंट बेचने का धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें