फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक ग्राहक भी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव पल्ली मोड़ में देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव पल्ली मोड़ में कई वर्ष से एक महिला द्वारा देह व्यापार कराया जा रहा था। इसके बारे में ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को अवगत कराया। रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा लोगों ने जब एक पुरुष को घर के अंदर जाते हुए देखा तो उसे बाहर निकलते ही पकड़ लिया व सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा लोगों ने महिला को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची बिश्नाह पुलिस ने दो महिलाओं व एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस से महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें