सांबा। किसान धान की रोपाई में जुटे है। सिंचाई के लिए पानी को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों के अनुसार बारिश नहीं होने से अब बिजली पर ही दारोमदार है। जबकि बिजली के कट उन्हें परेशान कर रहे हैं।
किसान गोपाल दास, पृथि सिंह, राज कुमार, बाबू राम, बलवीर सिंह आदि ने बताया कि यह दिन किसानों के धान की रोपाई के हैं। बारिश के नहीं होने से सिंचाई पानी के लिए मोटर पंप पर निर्भर हैं। ऐसे में बिजली कब आती है कब जाती है इस का कोई पता नहीं। ऐसे में किसानों के लिए काफी परेशानी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के चलते उनके पंप सेट भी जवाब दे रहे हैं। यही नहीं बिजली की पुरानी तारें होने पर थोड़ी सी हवा चलने से वह टूट जाती है। ऐसे में उन्हें बिजली के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है की बिजली विभाग को निर्देश जारी करें कि किसानों को बिजली की आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए।