पुलिस टीम नाले के अंदर छुपाई गई देसी कच्ची शराब लाहन नष्ट करते हुए
बिश्नाह। पुलिस ने गांव करेल मन्हास-एक नाले में छुपाई गई 200 लीटर लाहन उस समय नष्ट कर दी जब थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर लाहन नाले के अंदर छुपाई गई थी। उसे निकाल कर पुलिस ने जिन बर्तनों में बरनाले के अंदर छुपाई गई थी वहां से निकालने के बाद उसे नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने बताया कि वे लगातार देसी शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ एक मुहिम छेड़े हुए हैं। हमें उसमें सफलता भी मिल रही है। बिश्नाह थाना क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर देसी शराब का धंधा बंद करा दिया गया है। अगर कोई चोरी छुपे इस धंधे में जुड़ा है तो उन पर लगातार निगाह रख कर देसी शराब बनाकर बेचने का धंधा बंद करवाया जा रहा है। संवाद