फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पुलिस ने एक घर में दबिश देकर साढे़ सात ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पम्मा पुत्र निवासी कोठे सलेहड़ के रूप में की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि इस गांव में एक व्यक्ति नशीला पदार्थ चिट्टे का धंधा कर रहा है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उसके घर में दबिश दी और उसे चिट्टे के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने पम्मा के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने शराब की दुकानें बंद होने के बाद करीब दो सप्ताह पहले ही क्षेत्र में नशे का धंधा बढ़ने की खबर प्रकाशित की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें