विजयपुर। एक तरफ कोरोना महामारी की मार दूसरी तरफ महंगाई। इस कारण गरीब वर्ग काफी परेशान है। क्षेत्र के लक्ष्मण सिंह, सुमेश सिंह, नीरज गुप्ता आदि ने बताया कि कुछ मौका परस्त व्यापारी कोरोना कफ़्र्यू की आड़ में रातों रात अमीर बनने की चाह में मुनाफाखोरी में जुट गए हैं। ग्राहकों से मौका परस्त दुकानदार आवश्यक वस्तुओं के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस समय कोरोना वायरस से निपटने में जुटे हैं व ऐसे में मुनाफाखोर कुछ दुकानदार मुनाफाखोरी में लगे हैं। स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग मुनाफाखोरी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। सरकारों व केंद्र आवश्यक वस्तुओं के दामों को लेकर संबंधित विभागों द्वारा कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है। इसका फायदा उठाते हुए खुदरा बाजार में कुछ दुकानदार हर चीज के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाते हुए कोरोना कर्फ्यू के दौरान मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की है। संवाद