फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल से लगाई इंसाफ की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मीरां साहिब थाना क्षेत्र के अधीन आते गांव नडी निवासी राजकुमार पुत्र दीवान चंद ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इंसाफ की गुहार लगाई है। राजकुमार का कहना है कि गांव में स्थित उनकी 2.06 कनाल खेती योग्य भूमि है। जब भी वह उस पर खेती करते हैं। पुलिस उन्हें तंग कर रही है। बुधवार को यहां प्रेसवार्ता में राज कुमार तथा उसके परिजनों ने कहा कि गांव में ही स्थित उनकी भूमि पर वह 40 साल से खेती करते आ रहे हैं, लेकिन अब जब खेतों में कार्य करने के लिए जाते हैं तो उन्हें पुलिस द्वारा यह कहकर तंग करती कि न्यायालय की तरफ से निर्देश हैं कि वह जमीन पर खेती कर सकते हैं। उन्होंने आरएस पुरा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा कर समाधान की मांग की। इस मामले को लेकर जब थाना प्रभारी मीरां साहिब से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर स्टे है और भूमि विवादित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें