अखनूर। कस्बे के सटे गांव वल्ले बाग में विश्व प्रसिद्ध फैज अहमद शाह बुखारी दरगाह पर 27 मई को होने वाला उर्स और मेला कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी दरगाह के मोजहर शकील अहमद टीपू ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से उर्स और मेला रद्द कर दिया गया है। श्रद्धालु दरगाह में न आएं और घर से ही दुआ करें। संवाद