सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल कर 25 मवेशी मुक्त कराए हैं। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मानसर पुलिस चौकी के प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पैदल ही घाटी की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने सांबा-मानसर मार्ग पर नाका लगाया। इसी बीच दो लोग कुछ मवेशियों के साथ जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया जांच की तो वह अपने साथ 25 मवेशी घाटी की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पशु तस्कर गोशा निवासी बाड़ी ब्राह्मणा व बिल्ला निवासी कठुआ को गिरफ्तार कर लिया। संवाद