फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला द्वारा अपहरण करने का मामला दर्ज करवाऐ जाने

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। व्यापारी सरदार जनकार सिंह ने एक महिला द्वारा उनके ऊपर लगाए उसके अपहरण के आरोप को मनगढ़ंत कहानी बताया है। उनका कहना है कि साजिश के तहत फंसाया गया है। जिन लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को आरएस पुरा में प्रेसवार्ता में सरदार जनकार सिंह ने कहा कि गत दिवस साजिश के तहत उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया। उनसे पैसों की मांग की गई। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की और उन्हें निर्दोष करार दिया। उन्होंने कहा कि इस साजिश में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। जांच के बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं। जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस विभाग पर पूरा विश्वास है कि वह मामले की तह तक जाएंगे और जो भी लोग दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उक्त व्यापारी पर गत दिवस एक महिला ने स्वयं का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद व्यापारी को पुलिस विभाग ने गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी, जिसके बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने इस मामले में कहा कि उक्त महिला जो दूसरे राज्य की है। उसने न्यायालय में दर्ज कराए बयान के आधार पर व्यापारी को जमानत मिली है। इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें