फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज युवती बरामद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक युवती के अपहरण और दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया 12 अप्रैल को आरएस पुरा निवासी युवती किसी काम से बिश्नाह आई थी। यहां उसका झंकार सिंह पुत्र गुरमुख सिंह गांव सिंह पुरा आरएस पुरा ने अपहरण कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस पुलिस हरकत में आई और अपहरणकर्ता झंकार सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया युवती को बरामद कर लिया। युवती ने बताया कि झंकार सिंह ने उसे दुष्कर्म भी किया है। युवती का चिकित्सकीय जांच के बाद परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने झंकार सिंह के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें