फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घरो में हुई चोरो का सुराग नही लगा पा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव मरालिया में दो फरवरी को सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर कुलवीर सिंह के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में टीमें लगी हुुई हैं। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को कुलवीर सिंह ने कहा कि एक माह बीत जाने के बाद क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। आए दिन सूने घरों में इसी प्रकार चोरियां हो रही हैं। उन्होंने एसएसपी श्रीधर पाटिल से मांग करते हुए कहा कि पुलिस को एक विशेष टीम का गठन कर सक्रिय चोर गिरोह को पकड़ने के लिए मुहिम चलानी चाहिए ताकि क्षेत्र में हो रही चोरियों की वारदातें न घटें और लोगों में बनी दहशत न रहे। उन्होंने कहा कि अब घरों में परिवार के लोगों को रहना मजबूरी बन गई है। कुलवीर के घर से चोर 30 तोला सोने के आभूषण, जिसमें एक 50 ग्राम सोने का बिस्कुट व चार लाख रुपये नकद राशि चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें