फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राहमणा। पुलिस ने एक व्यक्ति को बेटी से अश्लील हरकतें करने और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को 13 वर्षीय बच्ची के परिवार के सदस्यों की तरफ से बाड़ी ब्राह्मणा थाने में शिकायत दी गई। शिकायत में बताया कि बच्ची से पिता ने उससे अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह इलाके में आया हुआ है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में छेड़छाड़, पॉक्सो और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पेशे से चालक है। इस बारे में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें