फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीती रात चोरों ने दो मोटरसाइकिल को चुराया पिछले कुछ दिनों से कस्बे में बढ़ रहे हैं चोरियों के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे में कुछ दिन से चोरियों वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। उसी के चलते मंगलवार की रात चोरों ने कस्बे से दो मोटरसाइकिल चुरा ली। इसमें एक मोटरसाइकिल कस्बे के वार्ड नंबर-9 विशाल शर्मा उर्फ काका पुत्र ओम प्रकाश जो उसकी आटा चावल चक्की के सामने से चोर चुरा कर ले गए। दूसरी चोरी वार्ड-11 में मनोज शर्मा उर्फ मोनू पुत्र विष्ण दास की घर के बाहर खड़ी थी। उसे चोर चुरा कर ले गए। वहीं इस तरह की लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि रात को पुलिस की गश्त न होने के चलते चोर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अगर कस्बे में पुलिस चारों तरफ से नाकेबंदी करे तो इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग सकता है। अन्यथा लगातार चोरियों से लोगों में दहशत बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें