विजयपुर। गैस टैंकर की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। यह हादसा विजयपुर के स्वांखा मोड़ में पेश आया है। जानकारी के बुधवार शाम को एक गैस टैंकर (एन एल 01 एल-1500) विजयपुर से जम्मू की तरफ जा रहा था। स्वांखा मोड़ के पास पहुंचने पर एक राहगीर उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। उसकी पहचान ध्यान चंद पुत्र भगत राम निवासी स्वांखा के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में ध्यान चंद को विजयपुर के इमर्जेंसी अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। विजयपुर पुलिस ने गैस टैंकर चालक दर्शन लाल पुत्र दलीप चंद निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद