आरएस पुरा। संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता मनीषा चौधरी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव दीवानगढ़ के श्मशान घाट में कर दिया गया। अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया। पति रविचंद्र सहित गांव के कई लोग भी मौजूद थे। मनीषा चौधरी के अंतिम संस्कार में मायके पक्ष से कोई नहीं पहुंचा। शुक्रवार को मनीषा का पोस्टमार्टम कर उप जिला अस्पताल की ओर से सौंपा गया। पुलिस ने एफआईआर 97 /2020 धारा 306 आईपीसी के अंतर्गत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।