आरएस पुरा। क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती के परिजनों आरएस पुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में शिक्षक है। मंगलवार को वह स्कूल गई लेकिन वापस नहीं आई। उसकी सगे संबंधियों के यहां तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद