पौनी। तहसील के बयुलियां की खड़ड से शुक्रवार देर शाम को मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शव की पहचान आधार कार्ड से हुई, जिसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। शनिवार को मृतक के चाचा व अन्य लोग पीएचसी में पहुंचे। जहां शव की पहचान कराई गई। इसके बाद परिजनों से बात कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस को दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मृतककी पहचान आशू पुत्र धर्मवीर निवासी गढ़रियान पुलिस स्टेशन शाहपुर तहसील भुटाना जिला मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। बताया जाता है कि उक्त युवक क्षेत्र में फेरी लगा कर कपड़े बेचता था। संवाद