फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में तेंदुए के शव का किया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माहौर में वीरवार को गोली लगने से मारे गए तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को मांडा जम्मू में किया गया। इसके साथ ही उसके कुछ महत्वपूर्ण अंग फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच शुरू होगी। गौरतलब है कि वीरवार रात को माहौर के पुराने अस्पताल में एक तेंदुए के आने के बाद शोर मच गया। इसके बाद मौके पर वाइल्ड लाइफ के अधिकारी व पुलिस कर्मी पहुंचे। मौके पर उस को बेहोश करने वाला इंजेक्शन भी लगाया गया। शोरशराबा सुनने के बाद अस्पताल के भीतर घुसा तेंदुआ बाहर आ गया। तेंदुआ किसी को नुकसान पहुंचा पाए इससे पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गोली चला दी। जिसके लगने से तेंदुए की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसके शव को मांडा जम्मू में पहुंचाया गया। वाइल्ड लाइफ अधिकारी मुबारक अली ने बताया कि जल्द ही जांच शुरू की जाएगी। बताते चलें कि माहौर के आसपास स्थित जंगलों में तेंदुए काफी तादाद में हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहाड़ों पर गिरी बर्फ के साथ ही बढ़ी ठंड के बाद तेंदुआ माहौर के रिहायशी इलाके में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें