रामबन। रामसू पुलिस ने शनिवार सुबह जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रूटीन नाका चेकिंग के दौरान पंजाब की और जा रहे ट्रक से 27 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। इसके साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस स्टेशन रामसू के पास हाईवे पर रूटीन नाका चेकिंग के दौरान श्रीनगर से पंजाब जा रहे ट्रक (पीबी 6एके-1385) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान ट्रक के अंदर छिपा कर रखी गई 27 किलो भुक्की हुई। आरोपी ट्रक चालक की पहचान संदीप सिंह निवासी काला अफगाना तहसील बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन रामसू में मामला दर्ज किया गया है।