रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को रामसू पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक से 96 ग्राम हेरोइन और 10 किलोग्राम भुक्की सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान रमेश कुमार निवासी उधमपुर और जीवन सिंह निवासी रामबन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू थाना के पास एसएचओ डॉ. सुमित शर्म के नेतृत्व में बनिहाल में नाका लगाया गया था। इस दौरान एक ट्रक की तलाशी लेने पर 96 ग्राम हेरोइन और 10 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। इसके चलते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर, उखडाल पुलिस पोस्ट के पास पुलिस दल ने सेनाबती इलाके में काबला सिंह के घर से 15 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।