रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सोमवार को खूनीनाला इलाके में रामबन पुलिस ने एक ट्रक से 13 मवेशियों को मुक्त करवाते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हसीब उर रहमान के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर राजेंद्र सिंह और एसएचओ रामबन सुनील शर्मा ने हाइवे पर खूनीनाला इसके में नाका लगाया था। दौरान श्रीनगर की ओर जा रहे ट्रक को तलाशी के लिए रोका। मगर दस्तावेज नहीं दिखा पाने के चलते 13 मवेशियों को मुक्त करवाया। वहीं, चालक मोहम्मद नदीम निवासी गंगा रोड गूजन शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।