नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती के परिवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती अभी जेल में बेंद हैं। फारूक अब्दुल्ला करीब दोपहर दो बजे मुफ्ती के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मुफ्ती के परिवार के साथ करीब डेढ़ घंटा बिताया। वर्तमान में महबूबा की मां और उनकी बेटी इल्तिजा वहां रह रही हैं।