फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टोके के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, पहले भी छह केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रंजिशन तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से दो टोके बरामद किए गए हैं। दोनों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। फ्लायं मंडाल में 28 सितंबर को संदीप शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि दो बदमाशों ने भाई समेत उसका रास्ता रोका और पीटना शुरू कर दिया। दोनों के पास टोके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की। पता चला कि रंजिशन हमला किया गया। पुलिस ने फ्लायं मंडाल के ही बलवीर सिंह उर्फ वीरा और कुलदीप सिंह उर्फ बाबू को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि बलवीर सिंह पर सतवारी पुलिस थाने में जानलेवा हमले और लूटपाट के 4 मामले दर्ज हैं, जबकि कुलदीप सिंह पर दो केस हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें