फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों से छह टन पॉलिथीन जब्त, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। घरोटा पुलिस ने थाथी में छह टन पॉलिथीन बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। घरोटा पुलिस थाने के प्रभारी ख्याति मान खजूरिया ने बताया कि नाके के दौरान जांच पर दो वाहनों में ये लिफाफे बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अशरफ भट और इम्तियाज अहमद भट निवासी अनंतनाग के रूप में हुई। एसडीपीओ अखनूर वरुण जंडियाल ने बताया कि गाड़ियों में अवैध रूप से पॉलिथीन सप्लाई करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें