बिश्नाह। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव सुल्तानपुर में स्थित सरकारी गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल में उगी जड़ी बूटी, भांग, जंगली घास को काटकर साफ किया। स्वच्छता अभियान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नारायण दत्त शर्मा, डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, राजन शर्मा, रमेश चंद्र, सुरजीत सिंह, अनिल गुप्ता, संदीप शर्मा, सतीश भारती, शीतल शर्मा शामिल रहे। संवाद