फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले एक शातिर को दबोचा है। आरोपी मोहम्मद रिजवान राजोरी जिले के थन्नामंडी का रहने वाला है। आरोपी से जेके बैंक और एसबीआई के 8 और एटीएम कार्ड मिले हैं। इनका इस्तेमाल वह फ्रॉड के लिए करता था।
विज्ञापन

राजिंदर बाजार की महक गुप्ता ने हरी मार्केट पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया था कि 13 अक्तूबर को वह रघुनाथ मंदिर के सामने जेके बैंक में नकदी निकालने गई थी। यहां एटीएम पर पहले से एक व्यक्ति था। पैसे निकालने में दिक्कत आने पर उक्त व्यक्ति को पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड दिया। उसने पैसे निकालते समय कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद खाते से 29 हजार रुपये निकल गए। शिकायत पर पुलिस ने एटीएम के भीतर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की। पकड़े जाने पर पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म माना। आरोपी के पास से 8 और एटीएम कार्ड मिले, जिनका इस्तेमाल वह इस तरह के फ्रॉड के लिए करता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें