सांबा। सिडको औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में मंगलवार सुबह एक श्रमिक कमरे में मृत पाया गया। श्रमिक की पहचान राजिंदर कुमार (40) निवासी उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सिडको फेज-1 के रूप में हुई है। पड़ोसियों के अनुसार राजिंदर कुमार पिछले दो दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास रहने वाले परिचितों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो राजिंदर मृत मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश में मृतक के परिजन को भी घटना की जानकारी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद