राजोरी। पूर्व पार्षद संजय शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से राजोरी जिले में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की है। शर्मा ने तर्क दिया कि पीर पंजाल क्षेत्र और खासकर राजोरी को प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के वितरण में लगातार नजरअंदाज किया गया है। राजोेरी सिर्फ सीमावर्ती जिला नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर का रणनीतिक केंद्र बिंदु है। पीर पंजाल के युवाओं को पेशेवर डिग्री हासिल करने के लिए अन्य जिलों या राज्य में जाना पड़ता है। शर्मा ने कहा हमारे परिवारों पर विस्थापन और वित्तीय बोझ का यह सिलसिला अब खत्म होना चाहिए। यह मांग कुछ अटूट स्तंभों पर आधारित है, जैसे भौगोलिक केंद्रीयता: राजोेरी जम्मू और कश्मीर डिवीजनों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। यहां लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने से पूरे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों को फायदा होगा। इससे पारंपरिक केंद्रों से शक्ति और शिक्षा का प्रभावी ढंग से विकेंद्रीकरण होगा। संवाद