फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्वेलरी दुकान में चोरी का मामला सुलझाया दो शातिर गहनों और नकदी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के बाद चोरों तक पहुंची पुलिस, दिल्ली भागने की फिराक में थे दोनों
विज्ञापन

- सोमवार देर रात को बस स्टैंड जम्मू से काबू किए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और हिरासत में लिए संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शहर में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना 10 घंटे में सुलझाया है। इसमें दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का 1.163 किलो सोना, 3.46 किलो चांदी और नकदी बरामद हुई है, जिनकी कुल कीमत 69 लाख बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी शफादू और कांजी हाउस हरि मार्केट जम्मू निवासी विक्की के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों से कड़ी पूछताछ की, जिसमें इन्होंने वारदात को स्वीकार किया।
शहर के अपर गुम्मट इलाके में 10 नवंबर को दिवाली की रात कपूर एंड संस ज्वेलर की दुकान में चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इसकी सिटी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने क्षेत्र से करीब छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की गई। हालांकि पहले से ही थाने में नामजद आरोपी शफादू का मोबाइल घटना के दिन से ही बंद आ रहा था। इस पर पुलिस का शक उस पर गया और सोमवार की देर रात आरोपी को उसके साथी के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों दिल्ली भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाने में एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि दोनों ने रणनीति के तहत दिवाली के दिन वारदात को अंजाम दिया। एसपी नॉर्थ कुलबीर हांडा और एसडीपीओ सुनील कुमार केसर के नेतृत्व में दो टीमों ने कार्रवाई की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि जिले में हुई चोरियों की अन्य वारदात काे भी सुलझाया जा सके। आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। उच्च अधिकारी ने कहा कि लोग घरों या दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। साथ ही किरायेदारों का सत्यापन भी करवाएं, ताकि ऐसी वारदातों को सुलझाने में पुलिस को मदद मिल सके।

चोरी के लिए खरीदा था
कटर, छैनी और हथौड़ा
चोरी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने कटर, ब्लेड, छैनी और हथौड़ा खरीदा था, जिनकी मदद से पहले दीवार को तोड़ा गया। एक आरोपी ने दुकान में अंदर जाने का सुराख बनाया। इसके बाद दुकान में लगा सीसीटीवी तोड़ा। कटर की मदद से लॉकर तोड़कर जेवर और नकदी निकाली। शफादू दुकान के अंदर गया था, जबकि विक्की उसका गली में इंतजार कर रहा था। वारदात के बाद दोनों ने दो अलग-अलग जगह चोरी का सामान छिपाकर रखा था।
विज्ञापन

-
एक साल पहले भी शफादू ने अपर
गुम्मट में ज्यूलरी शॉप में की थी चोरी

जम्मू। शहर के अपर गुम्मट बाजार में जिस राम कपूर एंड संस ज्वेलर की दुकान से चोरी हुई है, उसके साथ लगती अन्य ज्यूलरी की दुकान से भी एक साल पहले चोरी हुई थी। इस चोरी को अंजाम देने वाला भी शफादू ही था और उसने 4.50 लाख रुपये के जेवर के साथ नकदी चुरा ली थी। दोनों दुकानों के मालिक रिश्ते में भाई हैं। शफादू पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, लेकिन कुछ समय से जम्मू में रहता है। विक्की उसके संपर्क में एक साल पहले आया था। शफादू ने पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, ऐसे में उसने इस चोरी के लिए रणनीति बनाई। शफादू के खिलाफ पहले भी सिटी थाने और पीर मिट्ठा थाने में दो एफआईआर हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें