बारामुला। बोनियार थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के 10 साल पुराने मामले का सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी मनोज दास को गिरफ्तार किया है।
झारखंड का निवासी मनोज दास (40) एक ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी मामले में शामिल था, जिसमें 90,000 की धोखाधड़ी की गई थी। यह मामला 2016 में बोनियार थाने में दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस से सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की रिपोर्ट थाने में करें। संवाद