श्रीनगर। पांपोर शहर के ख्रीव इलाके में वीरवार को एक घर में रखी पानी की टंकी में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ख्रीव निवासी बशीर अहमद वानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वानी 20 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शव ख्रीव की न्यू कॉलोनी में नबी शाह के आवास पर टंकी से बरामद किया गया है।
फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और ख्रीव थाने के एसएचओ की मौजूदगी में शव को टंकी से निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए इसे अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद