फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोपोर में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोपोर। सोपोर में पुलिस ने कुख्यात चार नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इन्हें सेंट्रल जेल कोट भलवाल (जम्मू) में भेज दिया गया है। आरोनियों की पहचान परवेज अहमद खान निवासी मॉडल टाउन सी सोपोर, वसीम अहमद हजाम निवासी डूरू पीर मोहल्ला, शाहबाज अहमद डांगरू निवासी मचीपोरा बोमई सोपोर और शराफतुल्लाह शाह निवासी शालपोरा सोपोर के रूप में हुई है। सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद इन सभी पर पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ कई थानों में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें