फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली इंजन ऑयल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने नकली इंजन ऑयल बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस के पास कुछ लोग आए। उन्होंने बताया कि उनके कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट इंजन आयल बेचा जा रहा है। कुछ दुकानदारों पर शक भी है। उन्होंने पुलिस को अपने साथ चलनेे के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम बाजार में गई। इस दौरान बाड़ी ब्राह्मणा बाजार में केवल कुमार निवासी बस्सी कला की दुकान पर जब छापे मारे तो वहां पर डुप्लीकेट इंजन आयल पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसको यह इंजन आयल 110 रुपये में दिया जा रहा है।
कहा कि उसे नहीं पता कि यह इंजन आयल कहां से आता है और कौन लोग लाते हैं। यह पास की दुकान पर पहुंचता है, जहां उसका भुगतान कर देते हैं। पुलिस के पास शिकायत करने वाले लोगों ने बताया कि उनके कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट आयल हर जगह पर बेचा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें