फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्कर लाहू गुज्जर की तीन दिन और बढ़ी पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। मीरां साहिब थाना पुलिस ने नशा तस्कर लाहू गुज्जर को सोमवार को मेडिकल जांच के लिए आरएस पुरा के उप जिला अस्पताल लाया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को मुंसिफ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लाहू की पुलिस रिमांड चार दिन और बढ़ा दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोर्ट से रिमांड बढ़ने पर आरोपी से तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि लाहू गुज्जर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशा तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कई एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और रिमांड अवधि में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें