फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्करी में पकड़े आरोपी से मिली पाकिस्तान में बनी पिस्ताैल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करी और हथियारों के अवैध नेटवर्क में पाकिस्तानी साजिश फिर सामने आई
विज्ञापन


शातिर ड्रग तस्कर और हिस्ट्रीशीटर है दिलबाग सिंह, कई पुलिस थानों में दर्ज हैं एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करी और हथियारों के अवैध नेटवर्क में पाकिस्तानी साजिश फिर सामने आई है। नशा तस्करी में पकड़े गए आरोपी दिलबाग सिंह से जो पिस्ताैल बरामद हुई है वह पाकिस्तान में बनी है। इस मामले में दिलबाग के दो साथी भी गिरफ्तार हैं।
एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर और एसडीपीओ गुरमीत सिंह ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी के आरोप में पकड़े गए दिलबाग सिंह के पास से बरामद पिस्टल मेड इन पाकिस्तान है। आरोपी दिलबाग सिंह एक शातिर ड्रग तस्कर और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जम्मू और अन्य जिलों के विभिन्न थानों में कई एफआईआर दर्ज हैं। उसके कब्जे से मिले पाकिस्तानी पिस्टल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पाकिस्तान में छिपे बैठे किन-किन लोगों से संपर्क हैं। इस मामले में उसके दो साथियों संदीप शर्मा और सनी शर्मा निवासी इंद्र नगर की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जो नशा तस्करी के काले कारोबार में उसके साथ शामिल हैं।
विज्ञापन


फिल्मी स्टाइल में भागने की कोशिश, 281 ग्राम हेरोइन बरामद

प्रेसवार्ता में एक अन्य बड़ी कार्रवाई के बारे में एसपी राथर ने बताया कि 27 फरवरी को पुलिस ने लिंक रोड पृथ्वीपुर (रिंग रोड) पर नाका लगाया था। इसी दौरान एक बोलेरो कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कार सवार मुश्ताक अली उर्फ काका और मंगल हुसैन दोनों निवासी सरोर अड्डा बाड़ी ब्राह्मणा जिला सांबा ने भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उन्हें घेरा तो आरोपियों ने तलवार से हमला करने की कोशिश की और पास के नाले में कूद गए। हालांकि, सतर्क पुलिस दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से 281 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, नकदी और हमले में इस्तेमाल की गई तलवार जब्त की गई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें