फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाल सुधार गृह से भागे पाकिस्तानियों की मेडिकल जांच, हथियार पहुंचाने वाले समेत छह हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे के बाल सुधार गृह में फायरिंग कर फरार दो पाकिस्तानियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपियाें को हथियार मुहैया कराने वाले युवक समेत छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये लोग तीनों बंदियों से मिलने जाते थे।
दोनों पाकिस्तानियों को मंगलवार को घटना के 20 घंटे के भीतर हरियाणा के अंबाला रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया था। ये नेपाल भागने की फिराक में थे। आरएस पुरा के डबलेहर निवासी करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सनाउल्लाह व अहसान अनवर ने 16 फरवरी की शाम पुलिस कर्मियों पर हमला किया और बाल सुधार गृह से फरार हो गए। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इनमें से पकड़े गए सनाउल्लाह व अहसान को बुधवार को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के बाद दोनों को फिर से वापस पुलिस थाने में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में एसएसपी जम्मू सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ की है। इनसे पता लगाया जा रहा है कि बाल सुधार गृह से भागने के षड्यंत्र में कौन शामिल थे। आरएस पुरा पुलिस ने उन छह युवकों को हिरासत में लिया है जो अक्सर इन तीनों बंदियों से मिलने जाते थे। इनमें आरोपियों को देसी कट्टा व कारतूस मुहैया करवाने वाला युवक भी शामिल है। उसकी पहचान सुचेतगढ़ निवासी राहुल उर्फ लट्टू के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार राहुल ने करणजीत सिंह को हथियार पहुंचाया था। आरएस पुरा पुलिस अब तक करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा की मां सहित छह युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। पुलिस को पता चला है कि बाहरी नेटवर्क की मदद ली गई थी। घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ लखनपुर से पंजाब तक मार्गों पर नाकाबंदी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का सच सामने जाएगा। फिलहाल पूछताछ की जा रही है कि वह कौन सी सुरक्षा चूक थी जिसका फायदा उठाकर ये हथियार अंदर तक पहुंचाए गए और इस पूरी साजिश का असली मददगार कौन है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें