कुल्लाें में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
आरएस पुरा। सीमांत गांव जब्बोंवाल में वीरवार देर शाम गुजर बस्ती में लगी आग से गुर्जर समुदाय के चार कुल्ले जल गए।
कुल्लाें में आग लगने पर पास के लोगों ने आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गांव में पहुंचने पर आग पर काबू पाया। इस दौरान भीतर पड़ा सामान जल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने समय रहते कुछ सामान बाहर निकाला। जिस समय आग लगी, उस समय पशु वहां खुले में थे। शाहद्दीन, मासूम अली, मोहम्मद रफीक और मोहम्मद गुलजार ने कुल्ले जलने पर बताया कि बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग से नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद