फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस और एनसीबी टीम पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-हमले में दो पुलिस अधिकारी और दो एनसीबी जवान हो गए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


सांबा। पुलिस ने सरोर अड्डा बाड़ी ब्राह्मणा में एनसीबी और पुलिस पर हमले के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में दो पुलिस अधिकारी और दो एनसीबी जवान घायल हो गए थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुश्ताक अहमद निवासी रख बरोटियां, विजयपुर (सांबा), फारूक अहमद निवासी आगरा चक, आरएस पुरा (जम्मू), मोहम्मद राशिद उर्फ शिदा निवासी चक मंगा तहसील (सांबा) और बशीर अहमद निवासी डेबरी डाबर, तहसील बिश्नाह (जम्मू) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि वीरवार शाम पुलिस के साथ नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सरोर में हेरोइन तस्कर मुश्ताक अली उर्फ काका के घर छापा मारा था। यहां तस्करों ने हमला कर थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा के पीएसओ, एसडीपीओ बाडी ब्राह्मणा के पीएसओ और दो एनसीबी अधिकारियों सहित चार अधिकारियों को गंभीर घायल कर दिया था। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने धारा 307/ 353/ 336/ 332/147/148/506 आईपीसी 4/25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि सभी आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें