-हर स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में दो या तीन बार कर सकता रक्तदान : पवार
अखनूर। रोट्रैक्ट क्लब सुप्रीम ने प्रधान जितेश्वर सिंह पवार के नेतृत्व में उपजिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। इसका उद्घाटन एसडीएम अखिल सडोत्रा ने किया। 19 लोगों ने रक्तदान किया। क्लब प्रधान पवार ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाएंगे। हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में दो या तीन बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तवीर दूसरे लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। एसडीएम सडोत्रा ने कहा कि इस समय कई लोग डेंगू से ग्रस्त हैं। इन्हें रक्त की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अखनूर नपा प्रधान संजय सराफ ने भी रक्तदान कर सबको रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसडीपीओ मोहन शर्मा, अखनूर थाना प्रभारी जहीर मन्हास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद सलीम, पार्षद सुरिंदर शर्मा, क्लब सचिव विवेक गुप्ता, तरुण गुप्ता, सौरव गुप्ता, गौरव गुप्ता, अखिल भल्ला, निखिल गुप्ता, पार्थ गुप्ता उपस्थित थे।