फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां में चोरी का मामला सुलझा, सोना, नकदी और सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है। भूपिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर चार ने शिकायत में बताया था कि वह मिश्रीवाला में एक समारोह में गए थे। इस दौरान घर में चोरी हो गई। पुलिस स्टेशन अखनूर में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान संदिग्ध को राउंडअप किया और लगातार पूछताछ करने पर रोहित उर्फ कालू डीजे वाला निवासी वार्ड नंबर पांच ने वारदात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर सोने व चांदी के आभूषण, 64,090 रुपये, तीन स्मार्ट घड़ियां और मोबाइल बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें