सांबा। सांबा पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में तीन डंपर सहित पांच वाहनों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार घगवाल, पुरमंडल, सुपवाल, रख अंब टाली व सांबा पुलिस ने वाहनों को जब्त किया। इन वाहनों को भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद