घगवाल। कस्बे के गांव मुट्ठी कलां में जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए ट्यूबवेल से चोर बिजली की केबल तार काटकर ले गए हैं।
स्थानीय निवासी प्रवीन शर्मा ने बताया कि पहले भी चोर चोरी कर चुके हैं। आज फिर चोरों ने ट्यूबवेल को चलाने वाली बिजली की केबल तार को चोरी किया है। इस केबल की कीमत लगभग 50000 हजार रुपये के करीब है। उनके अनुसार तार चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पहले भी जतवाल में ट्यूबवेल की तार चोरी हो गई थी। अब गांव मुट्ठी कलां ट्यूबवेल की तार चोरी हो गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पूर्व सरपंच गीतांजलि शर्मा को दी सरपंच ने इस चोरी की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सरपंच ने बताया कि देर रात उनके पास एक सूचना मिली कि उनके ट्यूबवेल की तार चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर वह ट्यूबवेल में पहुंचे तो पता चला कि चोर ट्यूबवेल की केबल तार काट कर ले गए हैं। सरपंच व गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।