पुंछ। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत पर त्वरित करवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर नाबालिग लड़की को खोजकर अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सुरनकोट थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन का अपहरण किया गया है। शिकायत पर पुलिस स्टेशन सुरनकोट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस पर पुलिस ने लड़की को कहारा, तहसील भलेसा, जिला डोडा में खोल लिया। आरोपी को भी पकड़ लिया गया है और वह पुलिस की हिरासत में है। संवाद