सांबा। हीरानगर के सनियाल गांव में रविवार शाम से आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की चल रही मुठभेड़ के चलते जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस व सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।
बार्डर पुलिस चौकी के जवानों को सतर्क रहने व नाके लगा कर जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि सनिलाल गांव सांबा जिले के चक लाला की बाई नाले से पांच किलोमीटर की दूरी पर है।
इस को लेकर सांबा पुलिस ने बाई नाले पर जवानों को सतर्क कर दिया है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की बाई नाला घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है। वहीं जिस स्थान पर मुठभेड़ चल रही है, वहां से भारत पाक सीमा भी निकट है।
जिला पुलिस एसएसपी वरिंद्र सिंह, एडिशनल एसपी, डीएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मी व सुरक्षा बला के जवान भी घटनास्थल की और रवाना हो गए हैं।